Faridabad News: उमस ने दमा मरीजों की परेशानी बढ़ाई
फरीदाबाद, जुलाई 19 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में लगातार बनी उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सबसे अधिक परेशानी दमा और अन्य श्वास रोगों से पीड़ित मरीजों को हो रही है। हवा में नमी अधिक होने और हवा की गति धीमी पड़ने से सांस लेने में दिक्कत बढ़ रही है। इसका असर बीके अस्पताल की ओपीडी में भी दिखाई देता है। बीके अस्पताल में प्रतिदिन 10 से 12 मरीज सांस फूलने और दमा की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार मौसम को देखते हुए दमा के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। बीके अस्पताल के सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश गुप्ता ने बताया कि अधिक नमी वाले मौसम में दमा के मरीजों की श्वसन नलियां अधिक संवेदनशील हो जाती हैं। इससे सांस लेने में परेशानी, सीने में जकड़न, खांसी और घरघराहट जैसी समस्याएं बढ़ जात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.