Faridabad News: उमस कर रही जिलेवासियों को परेशान
फरीदाबाद, अगस्त 18 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। मौसम विभाग स्मार्ट सिटी में लगातार बारिश की संभावना व्यक्त कर रहा है, लेकिन बादल बिना बरसे गुजर जाते हैं। मंगलवार दोपहर बाद बारिश की संभावना व्यक्त की गई थी, लेकिन तेज धूप ने जिलेवासियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बारिश नहीं होने से उमस लोगों को परेशान कर रही है। मंगलवार को तापमान में दो डिग्री की गिरावट के साथ यह 34 डिग्री पर पहुंच गया था, लेकिन जिलेवासियों को उमस से राहत नहीं मिल रही। वातावरण में आर्द्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम में परिवर्तन स्मार्ट सिटी में मंगलवार सुबह के समय आसमान में बादल छाए हुए थे और हवा चलने से मौसम काफी सुहाना लग रहा था। सुबह करीब 11:30 बजे आसमान साफ होने के बाद धूप निकल आई, लेकिन सोमवार के मुकाबले धूप में चुभन कम थी। इसके बावजूद उमस लोगों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.