फरीदाबाद, जुलाई 23 -- Faridabad News: नूंह, अभिषेक शर्मा। उपायुक्त अखिल पिलानी ने गुरुवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घासेड़ा और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंवरसिका का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों और आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मिड-डे मील की गुणवत्ता, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की स्वच्छता, कक्षाओं और विद्यालय परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में ऐसा माहौल होना चाहिए, जहां विद्यार्थी सुरक्षित और उत्साहपूर्ण वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर सकें। कुछ व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता मिलने पर ...