Faridabad News: उपायुक्त ने निरीक्षण किया
फरीदाबाद, सितम्बर 22 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने मंगलवार को पलवल पटवार घर का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व रिकॉर्ड और ऑनलाइन कामकाज की समीक्षा की। उपायुक्त ने म्यूटेशन समेत अन्य राजस्व कार्य समय पर पूरा करने और पोर्टल को नियमित अपडेट रखने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने पटवार घर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कर्मचारियों से उनके कामकाज के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पोर्टल पर लंबित और निपटाए गए म्यूटेशन मामलों की स्थिति भी जानी। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की सेवाएं आम लोगों से सीधे जुड़ी हैं, इसलिए इनके निपटारे में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज मामलों को समय-समय पर अपडेट करें। साथ ही राजस्व रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखें और ऑनला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.