फरीदाबाद, सितम्बर 19 -- Faridabad News: - बदबूदार पानी की आपूर्ति की शिकायत पर आयोग ने सेवा में कमी का दोषी माना फरीदाबाद, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-आठ स्थित कई घरों में बदबूदार पानी की आपूर्ति के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने नगर निगम को सेवा में कमी का दोषी माना है। आयोग ने नगर निगम को शिकायतकर्ता भारत भूषण को मानसिक तनाव और परेशानी के एवज में एक लाख रुपये हर्जाना तथा 5,500 रुपये मुकदमा खर्च देने का आदेश दिया है। सेक्टर-आठ निवासी भारत भूषण ने आयोग में शिकायत दायर कर बताया था कि उनके मकान सहित आसपास के कई मकानों में करीब एक साल से सीवर मिला बदबूदार पानी सप्लाई किया जा रहा था। उन्होंने इस संबंध में सीएम विंडो, फरीदाबाद 311 एप और अन्य माध्यमों से कई शिकायतें कीं। शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।

मामले की ...