फरीदाबाद, सितम्बर 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। फरीदाबाद में शिक्षक उत्कृष्टता एवं विद्यालय नेतृत्व सम्मेलन 2026 का आयोजन मानव रचना परिसर में किया गया। इसमें शिक्षकों और विद्यालय प्रमुखों ने शिक्षा में तकनीक, नवाचार और नेतृत्व पर चर्चा की। बड़खल विधायक धनेश अदलखा मुख्य अतिथि रहे। सम्मेलन का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया के फरीदाबाद चैप्टर की ओर से किया गया। इसमें फरीदाबाद और आसपास के स्कूलों के शिक्षाविद, प्राचार्य, विद्यालय प्रमुख और शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों और विद्यालय नेतृत्व को बदलते तकनीकी दौर के अनुरूप तैयार करना रहा। सम्मेलन में नई तकनीकों के इस्तेमाल, नेतृत्व क्षमता बढ़ाने और शिक्षा में नवाचार को लेकर विचार रखे गए। विधायक धनेश अदलखा ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण क...