Faridabad News: ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
फरीदाबाद, अक्टूबर 28 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बुधवार को सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन उपकरणों और साफ-सफाई का जायजा लिया। उनके साथ सीटीएम अंकित कुमार भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाए और सभी सुरक्षा उपकरणों को कार्यशील स्थिति में रखा जाए। अग्निशमन उपकरणों की भी समय-समय पर जांच की जाए। आयुष सिन्हा ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.