Faridabad News: ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में खुलेगा हेपेटाइटिस उपचार केंद्र
फरीदाबाद, जुलाई 24 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। फरीदाबाद के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और बड़ी सुविधा जुड़ने जा रही है। एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जल्द ही हेपेटाइटिस उपचार केंद्र शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने गुरुवार को प्रदेश में 10 नए हेपेटाइटिस उपचार केंद्र खोलने की घोषणा की, जिनमें फरीदाबाद का ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भी शामिल है। नए उपचार केंद्र के शुरू होने से हेपेटाइटिस से पीड़ित मरीजों को अपने घर के नजदीक ही जांच, उपचार और परामर्श की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इससे मरीजों को दूसरे शहरों या दूर-दराज के अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और समय पर इलाज सुनिश्चित हो सकेगा। हेपेटाइटिस उपचार केंद्र में मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.