फरीदाबाद, सितम्बर 21 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सोमवार को 600 से अधिक डॉक्टर अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए हड़ताल पर चले गए। इससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं चमरमरा गईं। इमरजेंसी से लेकर ओपीडी, आईपीडी तक मरीजों को इलाज के लिए धक्के खाने पड़े। इस दौरान सुबह से शाम तक मरीज इलाज के लिए भटकते रहे। काफी मरीजों को बिना इलाज के खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सभी मांगों को स्वीकार नहीं किया गया तो मंगलवार को इमरजेंसी और आईसीयू की सेवाएं पूरी तरह ठप कर दी जाएगी, जिससे मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है।

डाक्टरों का कहना डाक्टरों का कहना है कि एक दिन पहले अस्पताल के जनरल सर्जरी विभाग में तैनात एक पीजी डॉक्टर की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ गई थी। डॉक्टरों का आरोप है कि...