फरीदाबाद, अक्टूबर 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। ईएसआईसी मेडिकल एवं अस्पताल में वर्षों बाद भी कैंसर के मरीज उच्च स्तरीय जांच के लिए भटक रहे हैं।अस्पताल में 12 साल बाद भी पेट सिटी और पेट स्कैन की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है, जिससे मरीजों को निजी अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते हैं। कई मरीजों को मजबूरीवश निजी अस्पतालों के अपना इलाज करवाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां फरीदाबाद समेत पलवल, होडल, ह‌थीन, सानीपत, पानीपत, गुरुग्राम आदि जिलों में हजारों मरीज ईलाज के लिए आते हैं। अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं जैसे कैंसर, हार्ट, न्यूरोलॉजी की ओपीडी सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। लेकिन कैंसर की उच्च स्तरीय जांच की सुविधा का अभाव है, ज...