Faridabad News: ईंट-भट्टा मजदूर का शव पेड़ से लटकता मिला
फरीदाबाद, अगस्त 2 -- Faridabad News: फरीदाबाद, प्रमुख संवाददाता। भूपानी थाना के अंतर्गत अमर भट्ठा कॉलोनी में एक ईंट-भट्ठा मजदूर का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पत्नी ने भटटा के मुंशी पर अपने पति को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। भूपानी थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी मुंशी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान मूल रूप से अलीगढ़ यूपी के घंगीरी गांव निवासी 37 वर्षीय श्रवण कुमार के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी सपना भारती ने आरोप लगाया है कि भट्ठा का मुंशी उसके पति का पारिश्रमिक नहीं दे रहा था। जब भी उसका पति अपने रुपये मांगता तो आरोपी मुंशी गाली-गलौज कर प्रताड़ित करता था। पीड़ित ने आशंका जताई है कि हो सकता है कि उसके पति की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया गया होगा। पीड़िता ने बताया कि उसका पति पि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.