Faridabad News: इनामी बदमाश अवैध हथियार सहित गिरफ्तार
फरीदाबाद, अक्टूबर 19 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार । एवीटी स्टाफ हथीन टीम ने राजस्थान पुलिस के 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उटावड़ निवासी सरफुद्दीन उर्फ सरफू के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम में भी भगोड़ा है। एवीटी स्टाफ प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह के अनुसार, 18 अक्टूबर को मुख्य सिपाही इरफान की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस ने उटावड़-हथीन रोड बाईपास के पास दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना हथीन में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर हरियाणा और राजस्थान में चोरी, धोखाधड़ी, जालसाजी सहित 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। राजस्थान के टपूकड़ा थाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.