Faridabad News: इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में अवैध निर्माण तोड़े
फरीदाबाद, सितम्बर 18 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में डीटीपी इंफोर्समेंट विभाग की ओर से शुक्रवार को अवैध निर्माण के खिलाफ तोड़फोड़ कार्रवाई की है। इस दौरान टीम ने एक मकान में तीसरी मंजिल पर बनाए गए अतिरिक्त कमरों के निर्माण को हटाया। इसके अलावा दो भवनों को सील कर दिया। डीटीपी इन्फोर्समेंट को काफी समय से आईपी कॉलोनी में अवैध निर्माण की शिकायत मिल रही थी। सूचना के आधार पर टीम ने जांच की। जांच के बाद टीम ने शुक्रवार को कॉलोनी में तोड़फोड़ कार्रवाई की। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में एटीपी सचिन चौधरी मौजूद रहे। उनके साथ जेई रेहमान, जोगिंदर भी शामिल रहे। डीटीपी इंफोर्समेंट अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि कॉलोनी में जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि लाइसेंस कॉलोनियों में बिना अनुमति या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.