Faridabad News: आहते में आग से लाखों के शराब जले
फरीदाबाद, जुलाई 7 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में दिल्ली-बदरपुर बॉर्डर के पास मंगलवार को एक शराब के आहते और उससे सटे गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखी लाखों रुपये मूल्य की शराब की पेटियां तथा सैकड़ों शराब की बोतलें जलकर राख हो गईं। हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: गोदाम में आग लगने से अफरातफरीआग से नुकसान प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोदाम से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में आग पूरे परिसर में फैल गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही सराय ख्वाजा थाना पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने कई घंटे की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.