Faridabad News: आवारा पशुओं की धरपकड़ शुरू, चार नई गोशाला खुलेगी
फरीदाबाद, अगस्त 23 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर के लोगों के लिए समस्या बन कर उभर रहे आवारा पशुओं से अब राहत मिलने की उम्मीद है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के अभियान के बाद निगम ने पशुओं की धरपकड़ तेज कर दी है। साथ ही चार नई गोशालाएं खोली जाएंगी। मेयर ने इसकी पुष्टि की है। प्रत्येक में 800 से अधिक पशु रखे जा सकेंगे। पुरानी गोशालाओं के विस्तार की भी योजना है। स्मार्ट सिटी में आवारा पशुओं की काफी समस्या है। निगम अधिकारियों के अनुसार सड़कों पर 10 हजार से अधिक आवारा पशु है, जो आये दिन सड़कों के बीच में बैठे रहते हैं। वाहन चालकों के लिए खतरा बने रहते हैं। पिछले करीब एक साल में सात से आठ बड़े हादसे हो चुके है।पिछले दिनों एनआईटी 3 में एक मोटरसाइकिल सवार की सड़क के बैठे पशुओं से टकराने से मौत हो गई थी। वहीं यातायात भी प्रभावित हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.