फरीदाबाद, नवम्बर 9 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। एनआईटी नंबर-1 में रविवार सुबह एक आवारा कुत्ते ने छह साल के मासूम पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को एक लकड़ी की झोपड़ी के अंदर दबोच रखा था। बच्चे की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कुत्ते को भगाया और किसी तरह उसकी जान बचाई। हमले में बच्चे के होंठ के पास गहरा घाव हो गया। बीके अस्पताल में डॉक्टरों ने सात टांके लगाए। उपचार के बाद बच्चे को छुट्टी दे दी गई। घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। -

बच्चे पर हमले की घटना बच्चे की मां ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे उनका छह वर्षीय बेटा बड़े भाई के साथ खेलने निकला था। बड़ा बेटा घर लौट आया, लेकिन छोटा वापस नहीं पहुंचा। परिवार ने उसकी तलाश शुर...