फरीदाबाद, अक्टूबर 30 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी की 10 वर्षीय कार्टिंग रेसर आर्शी गुप्ता ने मोटरस्पोर्ट्स में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बेंगलुरु में आयोजित एफएमएससीआई रोटैक्स मैक्स इंडियन नेशनल कार्टिंग चैंपियनशिप की मिनी मैक्स श्रेणी का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही वह रोटैक्स मैक्स चैलेंज की मिनी श्रेणी जीतने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की रेसर बन गई हैं। आर्शी इससे पहले वर्ष 2025 में माइक्रो मैक्स श्रेणी का खिताब भी जीत चुकी हैं। इस तरह उन्होंने लगातार दो वर्षों में दो क्रमिक श्रेणियों में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। चैंपियनशिप के पांचवें दौर की फाइनल रेस में उन्होंने लगातार आठ बार सबसे तेज लैप टाइम दर्ज कर ट्रैक का नया रिकॉर्ड बनाया। यह भी पढ़ें- Noida News: बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में एफ-4 ...