Faridabad News: आर्मी कैंटीन के नाम पर कारोबारी से ढाई लाख ऐंठे
फरीदाबाद, जुलाई 2 -- Faridabad News: बल्लभगढ़,अशोक जैन। आर्मी कैंटीन के लिए सामान खरीदने का झांसा देकर एक कारोबारी से ढाई लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। घटना 22 जून की है, जबकि शिकायत की जांच के बाद साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एक जुलाई को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-70 आईएमटी स्थित प्रोपेक्स सिटी निवासी अमित कुमार रावत ने शिकायत में बताया कि 22 जून को उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को सीआईएसएफ की आर्मी कैंटीन के खरीद विभाग का कर्मचारी बताते हुए टैबलेट चार्जिंग कैबिनेट खरीदने की बात कही। बातचीत के बाद उसने कंपनी का परचेज ऑर्डर भेजा, जिसके आधार पर अमित ने 63,366 रुपये कीमत का सामान भेज दिया। यह भी पढ़ें- कोरियाई कंपनी के नाम से फर्जी ई-मेल आईडी बना 24 लाख ठगेहत्या की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.