Faridabad News: आरोपी को दबोचने गई पुलिस टीम पर हमला
फरीदाबाद, जुलाई 2 -- Faridabad News: नूंह, केशव भारद्वाज। तावड़ू उपमंडल के अंतर्गत खरखड़ीगांव में फरार आरोपी जुनैद को दबाेचने गई टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया। बाद में अतिरक्त पुलिस कर्मियों ने वहां पहुंचकर आरोपी को काबू किया। इस आरोपी भी घायल हो गया। आरोपी कई मामलों में वांछित था। यह मामला मंगलवार का है। सोहना अपराध शाखा की टीम आरोपी को दबोचने गई थी। आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन छत से कूदते समय बिजलीके तारों में उलझकर घायल हो गया था। इसका पता चलते ही वहां ग्रामीण जमाहो गए। आरोप हैकि ग्रामीणों ने अपराध शाखा कीटीम पर पथराव कर दिया था। बाद में पुलिस की अतिरिक्त टीमें वहां पहुंची और आरोपी को काबू किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.