फरीदाबाद, सितम्बर 23 -- Faridabad News: नूंह, अभिषेक शर्मा। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूंह में आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया।शिविर में आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, यूनानी, पंचकर्म एवं योग पद्धति के माध्यम से रोगियों की जांच एवं उपचार किया गया तथा जरूरतमंद मरीजों को औषधियां वितरित की गईं। शिविर में मधुमेह एवं रक्तचाप की जांच के साथ-साथ पंचकर्म चिकित्सा की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। कुल 793 रोगियों का उपचार किया गया। शिविर में आयुर्वेद के अनुसार दैनिक दिनचर्या, मौसम के अनुरूप खान-पान तथा घरेलू मसालों के दैनिक उपयोग एवं उनके स्वास्थ्य लाभों के संबंध में लोगों को जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- शीतला माता मंदिर में आयुर...