Faridabad News: आभूषण चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, सितम्बर 29 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में घर से मोबाइल फोन, नकदी और चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पलवल के इमरान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, पांच जोड़ी चांदी की पायल और 10 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सिकरोना कॉलोनी निवासी संजय ने शिकायत दी थी कि 20 सितंबर की रात ड्यूटी से लौटने के बाद वह परिवार के साथ सो गया। सुबह उठने पर अलमारी से नकदी व चांदी के आभूषण तथा घर से तीन मोबाइल फोन गायब मिले। शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में मामला दर्ज किया गया था।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 20/21 सितंबर की रात दीवार फांदकर घर में घुसा और दो साथियों के साथ चोरी कर फरार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.