Faridabad News: आप ने सफाई को लेकर सरकार को घेरा
फरीदाबाद, सितम्बर 5 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रविंद्र फौजदार ने बारिश के बाद शहर में कूड़े और जलभराव की समस्या को लेकर सरकार और नगर निगम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गंदे पानी और कूड़े के कारण डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने वर्षों से कार्यरत पात्र सफाई कर्मचारियों को नियमित करने और आबादी के अनुसार नई भर्ती करने की मांग की। फौजदार ने अस्पतालों में डॉक्टर, दवाओं और बेड की उपलब्धता की समीक्षा कराने की मांग भी की। उन्होंने पूरे शहर में नाला-सीवर सफाई का विशेष अभियान चलाने और सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर उनकी मांगें हल करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.