Faridabad News: आधुनिक कृषि यंत्रों के लिए 31 अक्तूबर तक करें आवेदन
फरीदाबाद, अक्टूबर 28 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। गन्ने की खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों का लाभ दे रही है। वर्ष 2026-27 के तहत गन्ना तकनीकी मिशन में इच्छुक किसान 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि योजना के तहत पावर वीडर, रोटावेटर, ट्रैक्टर चालित स्प्रेयर, गन्ना प्लांटर, मिनी ट्रैक्टर और गन्ना रटून प्रबंधक सहित विभिन्न कृषि यंत्रों का लाभ दिया जाएगा। किसान विभाग की वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। योजना की विस्तृत जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.