Faridabad News: आतिशबाजी के धुएं और शोर से बेहाल हुए वन्य जीव
फरीदाबाद, नवम्बर 9 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। दीवाली पर हुई जमकर आतिशबाजी का असर केवल इंसानों की सेहत पर ही नहीं, बल्कि वन्य जीवों और पशु-पक्षियों के जीवन पर भी पड़ा है। पटाखों से निकले जहरीले धुएं और तेज धमाकों ने बेजुबान जीवों को बेहाल कर दिया। हवा में घुले धुएं के कारण जहां वन्य जीवों को सांस लेने में परेशानी हुई, वहीं पटाखों की तेज आवाज से उनके बीच डर और बेचैनी का माहौल बना रहा। रातभर हुई आतिशबाजी ने उन जीवों की मुश्किलें बढ़ा दीं, जो सामान्य तौर पर शांत वातावरण में रहना पसंद करते हैं। स्मार्ट सिटी का काफी क्षेत्र अरावली की पहाडियों से सटा है। इसमें लाखों की संख्या में वन्य जीव रहते हैं। इसके अलावा सर्दी के मौसम में साइबेरिया के पक्षी भी यहां आते हैं। ऐसे में शहर के आसपास मौजूद अरावली क्षेत्र, जंगलों, पार्कों और ग्रीन ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.