फरीदाबाद, अगस्त 22 -- Faridabad News: पलवल, सरसमल। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत रविवार को भी बीएलओ मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। 23, 29 और 30 अगस्त को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक दावे-आपत्तियां ली जाएंगी। पात्र नागरिक नाम जुड़वाने और विवरण में सुधार करा सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान नागरिक अपने संबंधित मतदान केंद्र पर जाकर मतदाता सूची की जांच कर सकते हैं। नाम दर्ज कराने के लिए निर्धारित प्रपत्र भी बीएलओ से प्राप्त किए जा सकेंगे। मतदाता सूची में नाम, पते या अन्य विवरण में किसी तरह की गलती होने पर संबंधित नागरिक बीएलओ के समक्ष दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से अभियान का लाभ उठाने की अपील की है।उन्होंने सभी बीएलओ को निर्धारित तिथियो...