Faridabad News: आगरा हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौत
फरीदाबाद, अगस्त 22 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर सेक्टर-37 स्थित सराय ख्वाजा टोल प्लाजा के पास शनिवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। हादसे के बाद करीब 45 मिनट तक एक घायल सड़क पर जिंदगी और मौत से जूझता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि यदि समय पर एंबुलेंस पहुंच जाती तो शायद उसकी जान बच सकती थी। हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी और जाम की स्थिति बनी रही। मृतकों की पहचान राजस्थान के दौसा जिले के गांव गुर्जर बैराला निवासी गोलू और उत्तर प्रदेश के खुर्जा निवासी प्रिंस के रूप में हुई है। दोनों अपने परिवार के साथ मोड़बंद दिल्ली बाइपास क्षेत्र में अलग-अलग रहते थे। गोलू लोडिंग टेंपो चलाता था, जबकि प्रिंस डिलिवरी ब्वॉय का काम करता था। प्रिंस, गोलू का जीजा था। शनिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.