Faridabad News: आगरा हाईवे पर आज लग सकता है जाम, समय से पहले निकलें
फरीदाबाद, अगस्त 9 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। शहर में सोमवार से डाक कांवड़ियों की आवाजाही बढ़ जाएगी। इससे दिल्ली-आगरा हाईवे और शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से से जाम लगने की आशंका है। मंगलवार दोपहर तक इनकी आवाजाही जारी रहने की संभावना है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की ओर से वाहन चालकों को घर से समय से निकलने और कांवड़ यात्रा के निर्धारित मार्गों से बचकर निकलने की सलाह दी गई है। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए करीब दो हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पैदल कांवड़ यात्रियों के लिए मुख्य मार्ग आगरा नहर कालिंदी कुंज रोड निर्धारित किया गया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग और नाकाबंदी की गई है। वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। दुर्गा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.