Faridabad News: आईजी ने नूंह पुलिस मलखाना का किया निरीक्षण
फरीदाबाद, जुलाई 3 -- Faridabad News: नूंह, सरसमल। दक्षिणी मंडल रेवाड़ी के पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश नरवाल ने शुक्रवार को नूंह पुलिस के मलखाना का निरीक्षण किया। एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जब्त मादक पदार्थों की समीक्षा की गई। जांच के बाद उनके नियमानुसार निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन, तावडू के उप पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु लोहान तथा मादक पदार्थ निष्पादन समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। अधिकारियों ने मलखाना में रखे माल मुकदमों का रिकॉर्ड देखा और संबंधित दस्तावेजों का भी मिलान किया। समिति ने बरामद सामग्री की स्थिति और रखरखाव का भी जायजा लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में जब्त किए गए मादक पदार्थ लंबे समय से मलखाना में सुरक्षित रखे गए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.