फरीदाबाद, अगस्त 3 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। आईएमटी क्षेत्र में मोबाइल टावर से संचार उपकरण चोरी करने का प्रयास करने वाले दो बदमाश तकनीकी कर्मचारियों के पहुंचते ही मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल और काला बैग बरामद कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता सत्यदेव यादव ने बताया कि वह एक निजी दूरसंचार कंपनी में मोबाइल टावरों की तकनीकी देखरेख का कार्य करता है। एक अगस्त की रात करीब साढ़े 11 बजे दूसरे तकनीकी कर्मचारी अरविंदर सिंह का फोन आया कि आईएमटी के मुख्य द्वार के पास स्थित मोबाइल टावर पर कोई व्यक्ति चढ़ा हुआ है। दोनों मौके पर पहुंचे तो एक युवक टावर पर और दूसरा नीचे खड़ा मिला। दोनों उन्हें देखकर भाग निकले। मौके से उनकी मोटरसाइकिल और काला बैग पुलिस के हवाले कर दिया गया।शिकायत में आरो...