फरीदाबाद, सितम्बर 4 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। औद्योगिक क्षेत्र आईएमटी में जलभराव की समस्या से जूझ रहे उद्यमी और नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत की खबर है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की तरफ से सेक्टर में जल्द सुपर सकर मशीनों से सीवर लाइनों की सफाई कराई जाएगी, जिससे सीवर निकासी क्षमता बढ़ने की उम्मीद है।

परिस्थितियाँ आईएमटी में करीब पांच हजार से अधिक छोटे-बड़े उद्योग हैं। यहां रोजाना हजारों कर्मचारी काम के लिए पहुंचते हैं। औद्योगिक क्षेत्र में बारिश होने के बाद कई जगहों पर सड़कें पानी से भर जाती हैं। सीवर लाइन जाम होने के कारण पानी की निकासी में काफी समय लगता है। ऐसे में कुछ क्षेत्राें में एक-एक सप्ताह तक सड़कों पर पानी भरा रहता है। इससे कर्मचारियों के साथ ही उद्योगों में कच्चा माल और तै...