फरीदाबाद, अक्टूबर 22 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। आईएमटी बल्लभगढ़ में गुरुवार शाम तेज रफ्तार बोलेरो ने पहले बाइक को टक्कर मारी और फिर एक छोटे हाथी (टेम्पो) को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र और टेम्पो में सवार महिला व चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद बोलेरो दो बार पलटी थी। पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम कंट्रोल रूम से आईएमटी स्थित पेट्रोल पंप के सामने सड़क हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि बुखारपुर की तरफ से आईएमटी की ओर तेज रफ्तार से आ रही काले रंग की बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर पिता-पुत्र सवार थे। इसके बाद बोलेरो एक टेम्पो से जा टकराई। ...