Faridabad News: आईएमटी क्षेत्र से युवती लापता
फरीदाबाद, जुलाई 19 -- Faridabad News: बल्लभगढ़,अशोक जैन। शहर की एक कॉलोनी की 19 वर्षीय युवती आईएमटी क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती की मां ने आईएमटी पुलिस चौकी में शिकायत देकर बेटी की तलाश करने और उसे साथ ले जाने वाले युवक का पता लगाने की मांग की है। शिकायत के अनुसार, पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि 15 जुलाई की सुबह करीब 9:00 बजे वह अपनी बेटी के साथ आईएमटी क्षेत्र में नौकरी की तलाश के लिए गई थीं। उन्होंने बेटी को पॉलीमेड कंपनी के गेट पर छोड़ दिया और स्वयं बाहर इंतजार करने लगीं। कुछ देर बाद उन्होंने देखा कि उनकी बेटी कंपनी से बाहर आई और एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक युवक के साथ चली गई।परिजनों का कहना है कि इसके बाद से उनकी बेटी घर नहीं लौटी। उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन लगातार बंद आ रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.