फरीदाबाद, अगस्त 3 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशेाक जैन। आईएमटी क्षेत्र की रॉयल हेरीटेज सोसायटी में रविवार देर रात एक 74 वर्षीय बुजुर्ग की आठवीं मंजिल से कूदने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 74 वर्षीय बुजुर्ग दामोदर के रूप में हुई है। जांच अधिकारी टीकम सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे विपिन शर्मा ने बयान में बताया कि उनके पिता पहले भी एक-दो बार ऊंचाई से कूदने का प्रयास कर चुके थे। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और पिछले कई वर्षों से विभिन्न अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा था。 यह भी पढ़ें- दूसरों को तनाव से निकालती थीं, महिला डॉक्टर ने 5वीं मंजिल से कूदकर क्यों...