फरीदाबाद, नवम्बर 7 -- Faridabad News: नूंह, सरसमल। मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में 37 दिन से जारी छात्र-अध्यापकों के आंदोलन के बीच दो छात्रों की हालत बिगड़ने पर हरियाणा सरकार हरकत में आई है। नौ दिन से भूख हड़ताल कर रहे छात्रों से बातचीत करने के लिए शनिवार को मंत्री राव नरबीर सिंह कॉलेज पहुंचे। उन्होंने छात्रों से भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की और उनकी मांगों के समाधान का भरोसा दिया, लेकिन छात्र हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन और सीईओ मोहम्मद साईन के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे। उधर, कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर छात्रों और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। मंत्री ने की छात्रों से बातचीत, नहीं बनी सहमति यह भी पढ़ें- Faridabad News: मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षकों की नियुक...