फरीदाबाद, अक्टूबर 19 -- Faridabad News: फरीदाबाद, संवाददाता। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित अमृता अस्पताल के पुरुष चेंजिंग रूम में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने चेंजिंग रूम के 8 से 10 लॉकर तोड़कर करीब 18,390 रुपये नकद और अन्य सामान चोरी कर लिया। अस्पताल के ओएसडी ने इस मामले में पहले अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसमें सागर नाम का एक व्यक्ति दिखाई दिया, जो पहले अस्पताल में काम करता था। खेड़ीपुल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।अस्पताल में ओएसडी अनूप चवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 सितंबर 2026 को उन्हें अस्पताल के पुरुष चेंजिंग रूम के लॉकर टूटे होने की सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच के दौरान सागर नाम का व्यक्ति दिखाई दिया, जो पहले अस्पताल में काम करता था और वहां आता-जाता भी दिख...