Faridabad News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी दो गिरफ्तार
फरीदाबाद, सितम्बर 7 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने और पुलिस अधिकारी बनकर गिरफ्तारी की धमकी देकर 10.23 लाख रुपये ठगने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान ओल्ड फरीदाबाद निवासी साहूर खान और साहिल के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच के बाद दोनों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-7ई निवासी व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दी थी। उसके पास एक अज्ञात व्यक्ति की व्हाट्सऐप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने दावा किया कि उसके पास शिकायतकर्ता की अश्लील फोटो और वीडियो हैं। इन्हें वायरल न करने और डिलीट करने के बदले रुपये मांगे गए। इसके बाद अलग-अलग व्हाट्सऐप नंबरों से आरोपी शिकायतकर्ता से संपर्क करते रहे। उन्होंने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और गिरफ्तारी के साथ बदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.