फरीदाबाद, सितम्बर 14 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। अशोका एन्क्लेव-3 में पेयजल की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। नगर नगर निगम की ओर से क्षेत्र में दो नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इस महीने के अंत तक काम शुरू होने की उम्मीद है। दो माह में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है।जिससे करीब पांच हजार परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है। अशोका एन्क्लेव-3 और आसपास के क्षेत्रों में आबादी बढ़ने के साथ पेयजल की मांग भी लगातार बढ़ रही है। हालत यह है कि अभी कॉलोनी में पानी आने का कोई समय निर्धारित नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो-दो दिन में पानी आता है। इस समस्या को लेकर कई बार विधायक, पार्षद के साथ नगर निगम समाधान की मांग कर चुके हैं। लेकिन कोई खास कार्रवाई नहीं है। मजबूरीवश लोगों को प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीद कर काम चलाना पड़...