Faridabad News: अवैध हथियार के साथ दो युवक धरे
फरीदाबाद, सितम्बर 7 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया। क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने पल्ला निवासी आकाश को देसी कट्टे के साथ पकड़ा। उसके खिलाफ पल्ला थाने में मामला दर्ज किया गया। वहीं, क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 ने ऊंचा गांव निवासी बादल को सेक्टर-25 क्षेत्र से कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि कट्टा वाराणसी से एक व्यक्ति से पांच हजार रुपये में खरीदा था। उसके खिलाफ सेक्टर-58 थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। दोनों आरोपितों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.