फरीदाबाद, सितम्बर 8 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अपराध शाखा एवीटीएस-2 भूपानी ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान निहाल कॉलोनी निवासी संजू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 6-7 सितंबर की रात मौजपुर टोल के पास वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान अस्थायी नंबर वाली स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। आरोपी के पास हथियार मिला। पूछताछ में पता चला कि वह मथुरा स्थित ससुराल से रिश्तेदार के जरिए कट्टा लाया था। आरोपी को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...