Faridabad News: अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार
फरीदाबाद, सितम्बर 7 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। खेड़ीपुल थाना पुलिस ने सब्जी मंडी के पीछे अवैध रूप से देशी शराब बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 36 पव्वे और 24 अध्धे बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर की रात गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि संत नगर निवासी वसीम खेड़ीपुल सब्जी मंडी के पीछे प्लास्टिक के कट्टे में शराब लेकर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी शराब का कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.