Faridabad News: अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
फरीदाबाद, सितम्बर 8 -- Faridabad News: नूंह, संवाददाता। सीआईए स्टाफ नूंह ने गांव कांगरका में कार्रवाई करते हुए 136 पेटी अवैध शराब के साथ उत्तर प्रदेश निवासी तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी शुभम निवासी प्रयागराज, फिलहाल भिवाड़ी में रह रहा था। वह मारुति सुपर कैरी सीएनजी टेंपो में शराब भरकर भिवाड़ी जा रहा था। जांच के दौरान टेंपो से 120 पेटी देशी और 16 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। देशी शराब संतरा ब्रांड की थी, जबकि अंग्रेजी शराब में रॉयल स्टैग, इम्पीरियल ब्लू, आइकोनिक व्हाइट और मैकडॉवल्स शामिल हैं। सदर तावडू थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.