फरीदाबाद, अक्टूबर 24 -- Faridabad News: - एनआईटी एक, ट्रांसपोर्ट नगर और सीकरी गांव में पुलिस की छापेमारी फरीदाबाद, संवााददात। दिवाली के मद्देनजर पुलिस अवैध रूप से पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने एनआईटी एक, सेक्टर-58 ट्रांसपोर्ट नगर और सीकरी गांव में छापेमारी कर कुल 1187 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: अवैध पटाखा के साथ पिता एवं पुत्र हिरासत मेंएनआईटी-एक में 32 किलोग्राम पटाखे बरामद पुलिस के अनुसार अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एनआईटी-एक से सचिन को काबू किया। पुलिस ने सचिन के घर से प्लास्टिक कट्टों में भरकर रखे गए 32 किलोग्राम पटाखे बरामद किए। पटाखों को रखने एवं बेचने के संबंध में आरोपी से ल...