Faridabad News: अवैध रूप से चल रहे ट्रैक्टरों के खिलाफ अभियान शुरू
फरीदाबाद, अक्टूबर 13 -- Faridabad News: फरीदाबाद, संवाददाता। शहर में अवैध रूप से चल रहे ट्रैक्टरों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरू किया है। इसके तहत सोमवार और मंगलवार को पुलिस ने नेहरू ग्राउंड में विशेष अभियान चलाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान बिना नंबर प्लेट, ट्राली से बाहर तक निकल रहे सरीये और ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस की इस कार्रवाई से नेहरू ग्राउंड स्थित लोहा मंडी में हड़कंप मच गया। मंगलवार को वहां से अधिकांश चालक अपने वाहन लेकर निकल गए।
ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से यातायात और सुरक्षा को खतरा शहर में कृषि कार्य के लिए पंजीकृत अधिकांश ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का इस्तेमाल सामान ढोने के लिए किया जाता है। कई बार नियमों की अनदेखी कर ऐसे वाहन सड़कों पर चलते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.