फरीदाबाद, अगस्त 15 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। एवीटी स्टाफ हथीन ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मानपुर निवासी कृष्ण के रूप में हुई। उसके कब्जे से एक देशी राइफल बरामद हुई। पुलिस ने हथियार के संबंध में लाइसेंस मांगा, लेकिन वह पेश नहीं कर सका। पुलिस के अनुसार 14 अगस्त को टीम को सूचना मिली थी कि कृष्ण अवैध हथियार लेकर कोडल मोड़ पर किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम कृष्ण बताया। पुलिस ने नियमानुसार तलाशी ली तो सफेद प्लास्टिक कट्टे में एक देशी राइफल मिली। आरोपी से हथियार के संबंध में लाइसेंस या परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका...