Faridabad News: अवैध कट्टा सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, जुलाई 25 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ पलवल ने देसी कट्टा उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान देवनगर निवासी, हाल भगतजी कॉलोनी निवासी जतिन उर्फ पिस्तौल के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि 15 जुलाई को गुप्त सूचना के आधार पर अंबेडकर कॉलेज के पास से लक्ष्मण उर्फ ललतू को एक अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ शहर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान आरोपी से पूछताछ और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि बरामद हथियार की खरीद-फरोख्त में जतिन उर्फ पिस्तौल की भूमिका थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.