Faridabad News: अवैध औद्योगिक कॉलोनियों पर चला डीटीपी का बुलडोजर
फरीदाबाद, जुलाई 15 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) प्रवर्तन विभाग ने मंगलवार को अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव सीकरी और प्याला की राजस्व सीमा में विकसित की जा रही दो अवैध औद्योगिक कॉलोनियों में तोड़फोड़ अभियान चलाया। इस दौरान निर्माणाधीन ढांचों, चारदीवारी और डीपीसी को ध्वस्त किया गया। डीटीपी इंफोर्समेंट अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि विभाग को कई दिनों से दोनों क्षेत्रों में अवैध निर्माण की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर नोटिस जारी कर बुधवार को तोड़फोड़ के लिए टीम गठित की गई। टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। गांव सीकरी में करीब आठ एकड़ और गांव प्याला में करीब 30 एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से औद्योगिक कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। यह भी पढ़ें- Faridabad News: अवैध निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.