फरीदाबाद, जुलाई 20 -- Faridabad News: पलवल, केशव भारद्वाज। शहर के अलावलपुर चौक क्षेत्र से एक 34 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसार, शिव कॉलोनी निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई रविंद्र शुक्रवार की रात करीब 8:15 बजे अलावलपुर चौक से सब्जी मंडी जाने वाले रास्ते से लापता हो गया था। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ---------------------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...