फरीदाबाद, सितम्बर 16 -- Faridabad News: दो संक्षिप्त समाचार फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र की भारत कॉलोनी में चोरों ने एक व्यक्ति के घर में रखी अलमारी से चार लाख रुपये चोरी कर लिए। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित बिट्टू ने बताया कि 30 अगस्त को वह अपने बच्चों को लेने के लिए अपने ससुराल गया था। घर पर कोई नहीं था। ससुराल से वापस लौटते समय रास्ते में उसका एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद उसने एनआईटी-5 स्थित सूर्या अस्पताल में उपचार कराया और घर लौट आया। पीड़ित के मुताबिक 5 सितंबर को उन्हें पैसों की जरूरत पड़ी। उन्होंने अपने घर में रखी अलमारी खोली तो उसमें रखे चार लाख रुपये गायब मिले। शिकायत के आधार पर खेड़ीपुल थाना पुलिस ने मुकदमा र्ज कर जांच शुरू कर दी है。

फैक्ट्री से 60 किलो तांबा चोरी फरीदाबाद। चोरों ने सेक्टर-24 स्थित एक फैक्ट्री से 60 किलोग्राम...