Faridabad News: अलग-अलग जगहों से तीन बाइक लेकर फरार
फरीदाबाद, सितम्बर 4 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। जिले में वाहन चोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने तीन मोटरसाइकिल चोरी कर लीं। एक मामले में बाइक के अंदर रखा मोबाइल फोन भी चोरी हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जयप्रकाश निवासी भीकम कॉलोनी, बल्लभगढ़ ने पुलिस को बताया कि वह एक सितंबर की रात करीब 11 बजे सेक्टर-12 स्थित ठेके से घर जा रहा था। उसने शराब पी रखी थी। टाउन पार्क के बाहर बाइक खड़ी कर कुछ देर फुटपाथ पर बैठ गया। बाद में देखा तो बाइक गायब थी। बाइक में उसका वनप्लस मोबाइल भी रखा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रोहित मेहता निवासी पर्वतीय कॉलोनी ने बताया कि वह 31 अगस्त को नगला स्थित कंपनी में ड्यूटी पर आया था। सुबह करीब 8:30 बजे उसने अपनी बाइक कंपनी के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.