Faridabad News: अरूआ की पंचायती भूमि से पेड़ काटने पर पूर्व सरपंच पर मुकदमा दर्ज
फरीदाबाद, जुलाई 10 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। तिगांव खंड के गांव अरूआ की पंचायती भूमि से अवैध रूप से काबली कीकर के पेड़ काटने के मामले में छांयसा थाना पुलिस ने गांव के पूर्व सरपंच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) तिगांव आरती यादव की लिखित शिकायत पर की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गांव अरूआ निवासी सुभाष भाटी पूर्व सरपंच ने 1 जुलाई 2026 को ग्राम पंचायत की भूमि पर खड़े काबली कीकर के पेड़ों की अवैध कटाई कर दी। घटना की सूचना ग्राम सरपंच द्वारा वन विभाग को भी दी गई थी। वन राजिक अधिकारी, बल्लभगढ़ ने अपने पत्र के माध्यम से पंचायती भूमि से वृक्ष काटने वाले आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की संस्तुति की थी। इसके बाद बीडीपीओ कार्यालय ने संबंधित दस्तावे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.